Delhi@DelhiMTNL टेलीफोन पिछले महीने ख़राब हुआ था और बार बार शिकायत करने और काफी मेहनत करने के बाद पंद्रह दिन में ठीक हो सका. मेरा यही टेलीफोन जिसका नं० 25543380 है, फिर से पिछले पांच दिनों से ख़राब है, न तो वाईफाई चल रहा और इंस्ट्रूमेंट बॉक्स भी ख़राब है.बार बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल रहा है.सारी शिकायतों का समाधान बिना कुछ किये धरे डिपार्टमेंट वाले अपने आप कर लेते हैं.शिकायत करने के बाद एक SMS आता है जिसमें लाइनमैन व SDO का No दिया रहता है और इनके फ़ोन हमेशा या तो स्विच ऑफ रहते हैं या No Response . यही हाल डिपार्टमेंट के अन्य लैंडलाइन फोनों का है, आप दीवाल से सर फोड़ लें तो भी कोई फ़ोन नहीं उठाएगा. खासकर SDO कभी भी फोन उठाने की जहमत नहीं करते और गलती से उठा भी लिया तो बिना कुछ सुने फ़ोन किसी दूसरे जूनियर को देकर कटवा देते हैं.क्या SDO महोदय यह नहीं जानते के वो यहाँ ग्राहक की वजह से बैठे हैं. अगर ग्राहक ही नहीं रहेगा तो वे क्या करेंगे. मेरा मानना है कि MTNL किसी भी तरह से Consumer Friendly नहीं है और यही कारण है कि लोग प्राइवेट ऑपरेटर्स की तरफ आकर्षित होते हैं.मुझे ऐसा लगता है कि प्राइवेट ऑपरेटर्स की तरफ से ख़राब सेवाएं देने के लिए MTNL के कर्मचारियों को पुरष्कृत किया जाता है. ताकि ग्राहक उनकी सेवाएं लेने को बाध्य हो सके. क्या MTNL कि यही स्थिति रहने वाली है? अगर हाँ, तो मुझे भी जल्द ही अपना फ़ोन कटवा कर प्राइवेट ऑपरेटर्स की शरण में चले जाना चाहिए. कृपया उच्चाधिकारी एवं मंत्री महोदय तय करें. निकम्मे अधिकारियों से त्याग पत्र लें. Prakash Chandra Sharma Mobile No. 9654008881#
No comments:
Post a Comment